डीआईजी ने थाना तिंदवारी, डीएम व एसपी ने देहात कोतवाली में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
बांदा, के एस दुबे । थाना समाधान दिवस पर शनिवार को जनपद के सभी थानों में फरियादियों की समस्याएं पुलिस अधिकारियों ने सुनीं। डीआईजी ने तिंदवारी थाने पर और डीएम व एसपी ने देहात केातवाली में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनपद में आईं 122 शिकायती पत्रों में 46 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के निर्देश मातहत अधिकारियों को दिए गए। इसके बाद डीआईजी ने तिंदवारी थाना और एसपी ने देहात कोतवाली का निरीक्षण किया। शनिवार को जनपद में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा सभी थानों में जनता की शिकायतों को सुन उनका निस्तारण किया गया । समाधान दिवस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. द्वारा थाना तिंदवारी में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी जे. रीभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा थाना कोतवाली देहात में जनता की शिकायतों
![]() |
| देहात कोतवाली का निरीक्षण करते एसपी पलाश बसंल। |
को सुना व उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा थाना गिरवां व थाना नरैनी में जनसुनवाई की गई। इसी क्रम में समस्त तहसील में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनता की शिकायतों को सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 122 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 46 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु टीम का गठन किया गया। जनसुनवाई के उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. ने थाना तिन्दवारी और एसपी पलाश बंसल ने थाना कोतवाली देहात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों का रखरखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, थाना परिसर की साफ-सफाई, महिला हेल्प डेस्क तथा सीसीटीएनएस कक्ष आदि का निरीक्षण किया। काह कि लम्बित विवेचनाओं व शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाए। साथ ही महिला संबंधित अपराधों, साइबर अपराध व संवेदनशील प्रकरणों पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया गया। जनसामान्य से मधुर व्यवहार बनाए रखने, पीड़ितों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु तत्पर रहने की हिदायत दी गई।


No comments:
Post a Comment