पुलिस ने मौके से दो लोगों को किया गिरफ्तार, फैक्ट्री संचालक और साथी फरार
बांदा, के एस दुबे । शहर के गायत्री नगर स्थित एक घर में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने लगभग 18 लाख रुपए मूल्य का निर्मित व अर्द्धनिर्मित गुटखा, गुटखा बनाने की सामग्री, विभिन्न ब्रांडों के रैपर व सीलिंग मशीन आदि बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा बीती रात शहर के गायत्रीनगर स्थित प्रमोद गुप्ता के मकान में छापा मारा गया। जहां अवैध गुटखा फैक्ट्री चलती पाई गई। रमेश विश्वकर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी गायत्री नगर तथा सुदामा प्रसाद पुत्र रामदास निवासी ग्राम कुरौली को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि मकान
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए दोनो युवक और बरामद माल। |
मालिक प्रमाेद कुमार उर्फ राजा गुप्ता पुत्र शिवकुमार निवासी गायत्री नगर तथा सुरेंद्र रोहड़ा उर्फ बाबू सिंधी निवासी सिन्धी गुरुद्वारा स्टेशन रोड द्वारा यह गुटखा फैक्ट्री संचालित की जा रही है। उनके द्वारा गुटखा बनाने की सामग्री दी जाती है और माल तैयार होने पर उन्हीं लोगों द्वारा गुटखों की सप्लाई भी की जाती है। पुलिस ने बताया कि गुटखा फैक्ट्री के संचालक व मकान मालिक प्रमोद कुमार उर्फ राजा गुप्ता व उसका साथी सुरेंद्र रोहड़ा उर्फ बाबू सिंधी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गुटखा फैक्ट्री के साथ-साथ मौके पर 3 गुटखा पैकिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नकली गुटका निर्माण में प्रयुक्त की जाने वाली 269 किलोग्राम सुपाड़ी, 160 किलोग्राम तम्बाकू, 8 बोरी निर्मित/अपमिश्रित 191 किलोग्राम नकली गुटका विभिन्न ब्रांडस (शिवम, रुद्रा, कमल, बी-2, एसएनके, विजय, गणेश, मजा, साईप्लस, चन्द्रकमल आदि) व 13 अलग-अलग गुटखा ब्राण्ड के 892 किलोग्राम रैपर बरामद किए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह, आशुतोष त्रिपाठी चौकी प्रभारी मण्डी समिति, अनुराग पाण्डेय चौकी प्रभारी सिविल लाइन, महिला उप निरीक्षक रश्मि सिंह, हे.कां. इन्द्रपाल, आरक्षी प्रशांत कुमार, सत्यम एवं जितेन्द्र दुबे शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment