बिना हेलमेट और सीट बेल्ट पर 89 वाहनों का चालान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 19, 2025

बिना हेलमेट और सीट बेल्ट पर 89 वाहनों का चालान

जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार की जा रही चेकिंग

बांदा, के एस दुबे । शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क हादसों में हो रही मौतों को कम करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से चेकिंग की जा रही है। गुरुवार को जजी तिराहे पर चेकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट और हेलमेट के 89 वाहनों का चालान किया गया। बिना हेलमेट के गुजरे बाइक सवार पुलिस कर्मियों को भी रोका गया और उनके वाहनों का चालान किया गया। यातायात सुरक्षा अभियान के तहत जजी तिराहे पर यातायात प्रभारी संजय मिश्रा और संभागीय परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी रामसुमेर यादव संयुक्त रूप से दोपहिया वाहनों पर हेलमेट ना लगाना, ट्रिपल सवारी, मोबाइल ईयर फोन पर बात करना,चार पहिया वाहनों पर शीट बेल्ट का प्रयोग ना करना, चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म का चढ़ा होना आदि सभी यातायात सुरक्षा के साधनों, मानकों का प्रयोग न किए जाने के तहत सघन अभियान चलाकर पीटीओ राम सुमेर

जजी तिराहे पर बाइक सवार को रोकते यात्री कर अधिकारी रामसुमेर यादव।

यादव के द्वारा लगभग 89 दोपहिया वाहनों, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट ना लगाए होने पर चालान किया गया। साथ ही सभी को पीटीओ रामसुमेर यादव द्वारा हिदायत के साथ जागरूक किया गया। गौरतलब हो कि जिलाधिकारी ने विगत दिनों जनपद बांदा में यातायात सुरक्षा को लेकर सभी विभागों को बताया गया था कि कोई भी दो पहिया वाहन बिना हेलमेट के ऑफिसों के मुख्य गेटों से प्रवेश न करने पाएं। शहर के मुख्य चौराहों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए अगर नियम विरुद्ध पाए जाते हैं तो उनकी चालानी कार्यवाही अवश्य की जाए। सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाए ताकि दुर्घटना में कमी लाने का संकल्प पूरा हो सके इसी अनुपालन में प्रतिदिन प्रशासन द्वारा अलग-अलग स्थानों पर यह अभियान चलाया जा रहा है और निरंतर चलाया जाता रहेगा परिवहन,यातायात, पुलिस विभाग आप सभी वाहन चालकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करें जागरूक हो और लोगों को भी जागरूक करने का कार्य करें ताकि दुर्घटनाओं में कमी आए और आप सभी अपना सफर सुरक्षित कर अपने घरों, कार्य क्षेत्रों पर सकुशल वापस आ जा सकें । क्योंकि घर पर आपके बच्चे, परिवार आपका इंतजार कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages