सीएसजेएमयू एनसीसी कैडेट युवराज अग्निवीर वायु के लिए चयनित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 28, 2025

सीएसजेएमयू एनसीसी कैडेट युवराज अग्निवीर वायु के लिए चयनित

कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की एनसीसी इकाई के कैडेट युवराज का चयन अग्निवीर वायु योजना के अंतर्गत भारतीय वायुसेना में हुआ है। कैडेट युवराज की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष और गर्व का माहौल है। उन्हें प्रो. कुलपति विनय कुमार पाठक, एनसीसी सीटीओ अंकित त्रिवेदी,


कमान्डिंग ऑफिसर तथा 3 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। सभी ने युवराज को अन्य कैडेट्स के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बताया और उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages