कांग्रेस सेवा दल ने किया ध्वज वंदन कार्यक्रम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 29, 2025

कांग्रेस सेवा दल ने किया ध्वज वंदन कार्यक्रम

ग्रामवासियों से संवाद स्थापित कर समस्याओं से दल हुआ रूबरू

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिला कांग्रेस सेवा दल के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माह के अंतिम रविवार को हसवा ब्लाक के छछनी ग्राम में ध्वजा वंदन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड सूबेदार मेजर रामदेव शुक्ला ने झंडारोहण किया। इसके उपरांत विशकोर बाबा मंदिर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्रामवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं से जिला कांग्रेस सेवा दल रूबरू हुआ। सेवादल के जिलाध्यक्ष अनुराग नारायण उर्फ़ पुत्तन मिश्र ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर समस्या की लड़ाई हम लोग लड़ेंगे। सेवादल के  उपाध्याय बशीर अहमद व लाल तिवारी ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को कहीं न

ध्वज वंदन कार्यक्रम में भाग लेते कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी।

कहीं ध्वज बंधन का कार्यक्रम व बैठक कर आम लोगों की जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय में संबंधित अधिकारियों से बात कर जिस स्तर से उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। महामंत्री हरिओम शुक्ल व विष्णु विराट ने कहा कि अब जनता के सम्मान में सेवादल मैदान में रहेंगा। बैठक की अध्यक्षता अनुराग नारायण उर्फ़ पुत्तन मिश्र व संचालन उदित अवस्थी ने किया। बैठक में मुख्य रूप सरताज अहमद, रामजी शुक्ला, मनोज लोधी, वीरू शुक्ल, अशोक शुक्ल, राजेंद्र शुक्ल, आदित्य द्विवेदी, चमेली देवी, शिवा शुक्ल, मंजू कश्यप, रज्जन मिश्र, गीता विश्वकर्मा, रामबिहारी शुक्ल, उरीज काली, भोलू शुक्ल, राहुल विश्वकर्मा, हीरा पासवान आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages