सर्व वैश्य समाज का उत्पीड़न नहीं होंगा बर्दाश्त - शिवमंगल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 30, 2025

सर्व वैश्य समाज का उत्पीड़न नहीं होंगा बर्दाश्त - शिवमंगल

शिवमंगल अग्रहरि बने अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष

सर्व वैश्य समाज एवं पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह करें कार्य

अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी विधानसभा चुनावों में उतारेंगी अपने प्रत्याशी

चित्रकूट ब्यूरो, सुखेन्द्र अग्रहरि   : अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी द्वारा शिवमंगल अग्रहरि को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के फैसले को लेकर चित्रकूट निवासी शिवमंगल अग्रहरि को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी का चित्रकूट जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवमंगल अग्रहरि ने


बताया कि वह पार्टी की नीतियों एवं पार्टी के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बढ़ाने एवं अखिल भारतीय हमारा समाज के साथ रहकर पार्टी हित में कार्य करेंगे। कहा कि अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी सर्व वैश्य समाज की पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान सुरक्षित रहेगा। शोषित एवं पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाना ही पार्टी का मूल उद्देश्य रहेगा। बताया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में भी उतारा जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages