श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि पर भाजपा का संकल्प-एक राष्ट्र, एक संविधान, एक निशान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 23, 2025

श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि पर भाजपा का संकल्प-एक राष्ट्र, एक संविधान, एक निशान

370 का अंत, अखंड भारत का प्रण 

पुण्यतिथि बनी राष्ट्रवाद का महाकुंभ 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर शनिवार को चित्रकूट के जिला पंचायत सभागार में भारतीय जनता पार्टी ने एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर उपस्थित रहे। सभा में डॉ मुखर्जी के जीवन, संघर्ष और विचारधारा पर विस्तार से चर्चा हुई। विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि डॉ मुखर्जी केवल राजनेता नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता के प्रहरी थे। उन्होंने 1953 में जम्मू-कश्मीर में परमिट व्यवस्था के विरुद्ध आवाज उठाई और गिरफ्तारी के बाद जेल में बलिदान दे दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उनके पदचिन्हों पर चलकर

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सभा करते भाजपाई 

राष्ट्र के लिए कार्य करें। जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि जब देश में कांग्रेस का बोलबाला था, तब डॉ मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर सिद्धांतों की राजनीति की मिसाल पेश की। आज भाजपा जिस ऊँचाई पर है, उसका आधार डॉ मुखर्जी जैसे महापुरुषों का बलिदान है। पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी व पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि धारा 370 और 35 ए का विरोध कर मुखर्जी ने अखंड भारत की नींव रखी थी। आज मोदी सरकार ने उन धारणाओं को मूर्त रूप देकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विपुल प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में रंजना उपाध्याय, दिनेश तिवारी, आलोक पांडेय, भागवत त्रिपाठी, अरविंद मिश्रा, गुलाब पटेल, राजेश्वरी द्विवेदी, रवि गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages