पर्यटन विभाग के यात्री शेड से संपत्ति चोरी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 28, 2025

पर्यटन विभाग के यात्री शेड से संपत्ति चोरी

एक ताला भी तोड़ा, पुलिस को दी सूचना 

बिंदकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । मां काली जी देवी मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग के यात्री शेड फिर रात को पंखा एग्जास्ट तथा टोटियों सहित कई हजार रुपए की संपत्ति चोरी हो गई। लोगों ने सुबह देखा तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही स्थित मां काली जी देवी मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा रात्रि में ठहरने के लिए बनाए गए यात्री शेड का ताला तोड़कर अज्ञात चोर शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात को दो पंखा, दो एग्जास्ट तथा 15

यात्री शेड की गायब टोटियां दिखाते लोग।

टोटी कुल लगभग 25000 की संपत्ति चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे चोरी की जानकारी हुई तो हड़काम पर मच गया। मोहल्ले के विष्णु द्विवेदी, विकास द्विवेदी आदि लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages