चित्रकूट में बूथ-बूथ गूंजा मन की बात, वृक्षारोपण से पर्यावरण को नमन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 29, 2025

चित्रकूट में बूथ-बूथ गूंजा मन की बात, वृक्षारोपण से पर्यावरण को नमन

भाजपा का बूथ स्तरीय समर्पण 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारतीय जनता पार्टी चित्रकूट ने 29 जून को जिले के 852 बूथों पर एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण कराया गया। कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ सभी बूथों पर श्रद्धेय डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके अतिरिक्त भाजपा के एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर हर बूथ पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने किया, वहीं कार्यक्रमों की निगरानी जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव के मार्गदर्शन में हुई। डॉ अनिल यादव ने भरतकूप मंडल के भारतपुर

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

सेक्टर बूथ संख्या 340 पर सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मुखर्जी के बलिदान को भारत की एकता और अखंडता की प्रेरणा बताया। कहा कि 370 हटाकर और नई शिक्षा नीति लागू करके मोदी सरकार ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने डॉ मुखर्जी के ऐतिहासिक राजनीतिक निर्णयों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 पौधे लगाकर कार्यकर्ता मातृभूमि और प्रकृति दोनों के ऋण से उऋण होंगे। पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने मन की बात को प्रेरणा का राष्ट्रव्यापी स्रोत बताया। जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने मन की बात को नवाचारों की जनसंवाद यात्रा बताया। आयोजन में भागवत त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, अश्विनी अवस्थी, हरिओम करवरिया, मनोज तिवारी समेत अन्य शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages