कब्बड्डी समर कैंप सीजन 6 के 13वें दिन बच्चों ने केन नदी व भूरागढ़ का किया भ्रमण
स्टेडियम से रनिंग करते हुए निकले बच्चे, खेल कबड्डी ले पंगा का लगाया नारा
बांदा, के एस दुबे । कबड्डी समर कैंप सीजन-6 के तहत शनिवार को कबड्डी खिलाड़ियों का जत्था स्टेडियम से रनिंग करते हुए भूरागढ़ पहुंचा। रास्ते पर बच्चों ने खेल कबड्डी-ले पंगा का नारा लगाया। बच्चों ने नाव से केन नदी का भ्रमण किया। इसके बाद बच्चों को जलपान भी कराया गया। कबड्डी एसोसिएशन सचिव कमल सिंह यादव ने कहा कि बच्चों को खेल के साथ ही भ्रमण कराने और उन्हें ऐतिहासिक जानकारियों से भी अवगत कराया जा रहा है। कबड्डी समर कैंप सीज़न-6 में प्रत्येक दिन कब्बड्डी खिलाड़ियों को अलग-अलग स्थान पर ले जाकर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई जाती हैं ताकि बच्चे खेल में आगे बढ़े अपने शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें और खेल के साथ-साथ सामाजिक परिवेश को समझें। मुख्य श्रेय जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल सिंह
![]() |
| केन नदी में वोटिंग के बाद जलपान करते हुए कबड्डी खिलाड़ी। |
यादव और उनकी पूरी टीम को जाता है, जो बांदा में कब्बड्डी खेल की मुहिम को चलाने में और रात दिन कार्य करते हैं और तन मन धन से अपना पूरा सहयोग प्रदान करते हैं चाहे वह कोई भी अवसर हो चाहे कोई भी त्यौहार हो हर उत्सवों, बच्चों के कबड्डी में चयन होने पर बच्चों के जन्म दिवस पर बच्चों को मनोरंजन के साथ सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास करते हैं। कार्यक्रम में जिला कबड्डी एसोसिएशन के सलाहकार मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, इंद्रवीर सिंह, महेश गर्ग, ज्ञानचंद शुक्ला, श्याम बाबू तिवारी, रणधीर सिंह, श्याम सिंह जी,शैलेंद्र सिंह, मुन्ना गुप्ता, सतपाल सिंह ,अनिल भारती आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment