नरैनी, के एस दुबे । विधायक ने जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम आयोजित कर जल जीवन मिशन योजना से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।समाधान करने का भी भरोसा दिलाया। ब्लाक सभागार में क्षेत्रीय विधायक ओम मणी वर्मा ने बुंदेलखंड की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक ली।योजना के बारे में विधायक ओम मणि वर्मा ने बताया कि नगर विकास की बैठक में ग्राम पंचायतों से जल जीवन मिशन योजना के कार्य में आ रही शिकायत के क्रम में बैठक आयोजित की गई है।इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ने सभी मौजूदा ग्राम प्रधानों से बात की और योजना के कार्यो से हो रही परेशानियों, कमियों के बारे में चर्चा की और बैठक के जरिए आगाह करते हुए विधायक ने यह भी पूछा कि जिस गांव में जल जीवन योजना का कार्य अभी तक सम्पादित नही हुआ वहा के ग्राम
प्रधान लिखित रूप से अवगत करवाए। जहां कार्य हुआ है वहां योजना से जुड़ी कमियां और खामियां पूछी। इस दौरान बैठक मौजूद ग्राम प्रधानों ने मौखिक और लिखिए पत्र देकर योजना से जुड़ी कमियों और खामियों को गिनाया।ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं से कराए गए सड़को, नाला नालियों के निर्माण छतिग्रस्त कर दिए गए हैं।83 गांवो और108 मजरों में ज्यादातर जगहों पर रास्ते चलने लायक नहीं बचे हैं।बैठक में खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह, सुशील दुवेदी, कुलदीप त्रिपाठी सहित महुआ और नरैनी ब्लाक के ग्राम प्रधान और सचिव मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment