कानपुर, प्रदीप शर्मा - भारतीय संस्कृति चेतना को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करते हुए संपूर्ण विश्व के मानव समाज में मानवीय संवेदनाओं को विकसित करने एवं सारे विश्व में हिंदी को संपर्क भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य पर आधारित संकल्प को लेकर कार्य कर रही हिंदी साहित्य भारती की कानपुर महानगर इकाई द्वारा आगामी 3 अगस्त रविवार को स्थानीय के.डी.के.एल इंटर कॉलेज अर्रा बिनगांव में तुलसी जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कानपुर महानगर के अध्यक्ष के.के. वाजपेई ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के संबंध में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद बाजपेई की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष किंजल्क कुमार
त्रिवेदी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री सुधीर शुक्ला उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष किंजल्क कुमार त्रिवेदी ने किया। कानपुर महानगर अध्यक्ष के के वाजपेई ने बताया कि संस्था के उद्देश्यों में इस प्रकार के आयोजनो का विशेष महत्व है इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से ही हम अपनी संस्कृति को बचाने में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि तुलसी जयंती जैसे आयोजनों की आज समाज में आवश्यकता है। बैठक में प्रमोद अग्रहरी, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, विनोद कुमार निगम, सुनील धीमान, चेतन शुक्ला, मिथिलेश पांडे, प्रशांत शुक्ला, पी.एन. त्रिपाठी, बी.एल.पांडे, आर.पी. त्रिपाठी, अनूप गुप्ता, संजय गुप्ता, आनंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment