फतेहपुर, मो. शमशाद । गुरुवार को अपराह्न तीन बजे राधानगर चैराहे के निकट जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश संगठन के पहले जिला संपर्क कार्यालय का शुभारंभ हुआ। पूर्व घोषित कार्यक्रम संगठन चला व्यापारी द्वार अभियान की शुरूआत हुई। जो बीस अगस्त तक पूरे जनपद में चलेगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चैहान ने सबसे पहले अपने प्रदेश एवं जिला, नगर पदाधिकारियों की उपस्थित में जिला संपर्क कार्यालय का शुभारंभ फीता काटकर किया और आपस में एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए राहगीरों को मिष्ठान वितरण किया तत्पश्चात एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चैहान ने उपस्थित पदाधिकारियों को संगठन द्वारा लगभग आठ महीने चलने वाले महाअभियान के सफलता पूर्वक चलाए जाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया
![]() |
| जिला संपर्क कार्यालय में मौजूद पदाधिकारी। |
कि इस अभियान में पूरे जनपद के समस्त नगरों/कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर व्यापारियों के बीच पहुंचकर संगठन के पदाधिकारीगण समस्याओं के साथ ही जन समस्याओं को भी सूचीबद्ध करके स्थानीय संगठन कार्यालय में पहुंचाएं। जिससे समस्याओं का संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं शासन व प्रशासन स्तर पर निराकरण कराया जा सकें। संचालन जिला उपाध्यक्ष नईम अहमद ने किया। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चैहान ने राधानगर क्षेत्र के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में जाकर डोर-टू-डोर समस्याओं को सूचीबद्ध किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अजय मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रायजादा, जीतू हयारण, नईम अहमद, जसवंत गिहार, आशीष शरन, हिमांशु दीक्षित, रामशंकर पाल, अशोक साहू, शिवधेश मौर्य, तौसीफ सिद्दीकी, पप्पू गुप्ता, बुद्धराज धाकड़ी सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment