संगठनात्मक अभियान में कार्यकर्ता निभाएं अपनी भूमिका: अन्नू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 24, 2026

संगठनात्मक अभियान में कार्यकर्ता निभाएं अपनी भूमिका: अन्नू

फतेहपुर, मो शमशाद  । भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा 25 व 26 फरवरी को एसआईआर का विशेष अभियान आयोजित है जिसको लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा पार्टी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 10 फॉर्म-6 भरवाकर नव मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित किया जायेगा, वहीं एएसडीडी सूची में सम्मिलित मतदाताओं में से पात्र व्यक्तियों का फॉर्म-6 अथवा फॉर्म-8 भरवाकर उन्हें पुनः अथवा संशोधित रूप में मतदाता सूची में सम्मिलित कराने का विशेष प्रयास किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में बीएलए-1 एवं मण्डल अध्यक्ष अभियान को पूर्ण सफलता दिलाने में सक्रिय

बैठक में भाग लेते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव व अन्य।

भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रशिक्षण वक्ताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला 28 फरवरी को उद्यमिता पीठ चित्रकूट में आयोजित है जिसमें जिले के वक्ताओं के साथ ही कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सभी जिलों के वक्ता उपस्थित रहेंगे। संगठनात्मक कामकाजी बैठक में जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया, मनोज मिश्रा मनु, ओम मिश्रा, बलराम लोधी, रवि श्रीवास्तव सहित सूचना टोली उपस्थित रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages