गौरव दिवस पर 1 लाख 51 हजार दीप जला सदगुरु परिवार करेगा अपनी सहभागिता - डॉ इलेश जैन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 25, 2026

गौरव दिवस पर 1 लाख 51 हजार दीप जला सदगुरु परिवार करेगा अपनी सहभागिता - डॉ इलेश जैन

गौरव दिवस की तैयारी को लेकर डॉ इलेश जैन ने की समीक्षा बैठक

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  - हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 मार्च को चित्रकूट गौरव दिवस सभी चित्रकूट क्षेत्रवासी बड़े ही धूम धाम से  मनाएंगे संपूर्ण चित्रकूट तीर्थ 22 लाख दीपों से जगमगा उठेगा।चित्रकूट गौरव दिवस पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री की तपोभूमि   चित्रकूट 22 लाख दीपों से ऐसा जगमगा उठेगा जैसे आकाश से  सितारे जमी पर आ गए होंगे।चित्रकूट के  मध्यप्रदेश क्षेत्र एवं उत्तरप्रदेश क्षेत्र दीपकों से सुसज्जित  होकर रोशनी से जगमगा उठेगा इस गौरव  दिवस पर सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट अकेले 1लाख 51हजार दीपको को प्रज्ज्वलित कर  चित्रकूट गौरव दिवस को एक बड़े पर्व के रूप में मनाने का काम करेगा। ट्रस्ट द्वारा भरतघाट में 71 हजार, जानकीघाट चरण चिन्ह से ओशो आश्रम 35 हजार, तुलसी मार्ग में 5 हजार, चिकित्सालय परिसर में 5 हजार एवं सतना मार्ग चिकित्सालय प्रवेशद्वार से रघुवीर मंदिर तक 35 हजार दीपक जलाकर इस अद्वतीय चित्रकूट गौरव दिवस का साक्षी


बनेगा ट्रस्ट के ट्रस्टी डा इलेश जैन ने आज अपने सदगुरु परिवार के सदस्यों के साथ गौरव दिवस कि तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की और बताया कि  हम सब चित्रकूट क्षेत्रवासियों के लिए बड़े गौरव का विषय है कि हर वर्ष प्रभु राम की तपोस्थली में हम सब लोग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश शासन के साथ मिल जुलकर चित्रकूट को दीपों से दुल्हन की तरह सजाकर दीपावली पर्व की तरह चित्रकूट गौरव दिवस मनाते है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा  पांच टीमें गठित की गई थी दीपक जलाने के लिए  प्रत्येक टीम लगभग 300 सदस्य रहेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक पद्मश्री स्व. डॉ बी के जैन हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे और उनकी  मंशा रहती थी कि हर काम में सदगुरु परिवार अपनी ऐसी  सहभागिता करे जो एक मिसाल बन जाए,इसलिए हम लोगों को बड़े ही ऊर्जा और हर्षोल्लास के साथ इस गौरव दिवस पर अपनी सहभागिता करनी है और स्व. डॉ जैन साहब के बताए हुए मार्ग पर चलकर उनके हर सपने को साकार करना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages