ग्रामोदय में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का स्वागत, भारतीय परंपरा पर हुई चर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 8, 2026

ग्रामोदय में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का स्वागत, भारतीय परंपरा पर हुई चर्चा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर एवं सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा तकनीकी एवं आयुष विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार का आत्मीय स्वागत किया गया। आरोग्य धाम गेस्ट हाउस में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की ओर से कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कुलगुरु प्रो चौबे और कुलसचिव प्रो आञ्जनेय पांडेय ने फ्लॉवर स्टिक भेंट कर मंत्री परमार का सम्मान किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान मंत्री परमार ने

एनएसएस शिविर में मौजूद उच्च शिक्षा मंत्री

भारतीय ज्ञान परंपरा के वैशिष्ट्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति का मूल आधार ज्ञान, कौशल और जीवन मूल्यों की समृद्ध विरासत है। इस अवसर पर राज्य एनएसएस अधिकारी मनोज अग्निहोत्री, अतिरिक्त संचालक डॉ आरपी सिंह, डॉ भरत व्यास, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल सहित अनेक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages