विधायक ने पाॅली क्लीनिक का किया शुभारम्भ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 25, 2026

विधायक ने पाॅली क्लीनिक का किया शुभारम्भ

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के पार्षद चैराहा में चित्रकूट सेवा संघ ट्रस्ट चैरिटेबल पाॅली क्लीनिक का शुभारंभ अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ0 आरके गुप्ता, डॉ0 मुकेश शर्मा, डॉ पूजा शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि उनके यहां आंखों की जांच, दांतों की जांच के साथ आयुर्वेदिक इलाज भी किया जाएगा। जहां पर आधुनिक मशीनों से आंखों के साथ-साथ दांतों की जांच होगी और आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर आरके

पाॅली क्लीनिक का फीता काटकर उदघाटन करते विधायक विकास गुप्ता। 

गुप्ता, डेंटिस्ट डॉक्टर मुकेश शर्मा व आयुर्वेदिक इलाज डॉक्टर पूजा शर्मा के द्वारा किया जाएगा। इस दौरान इन लोगों ने बताया कि अब लोगों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है अपने ही शहर में एक ही स्थान पर उचित इलाज संभव है। इस अवसर पर मीना गुप्ता, शिव प्रकाश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, आलोक गुप्ता, शशिबाला, अजय गुप्ता, सनी सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह चैहान, भानु, रितेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages