जगनायक सचान अध्यक्ष व अनिल श्रीवास्तव महामंत्री पद का लड़ेंगे चुनाव
फतेहपुर, मो शमशाद । जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को देखते हुए प्रत्याशी चयन को लेकर सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के संरक्षक बलिराज उमराव एडवोकेट व केपी सिंह एडवोकेट के संयुक्त नेतृत्व में पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक सिविल बार हाल में की गई। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए जगनायक सचान एडवोकेट व महामंत्री पद हेतु अनिल श्रीवास्तव एडवोकेट को प्रत्याशी घोषित किया गया। बैठक में सर्व समाज संगठन के संरक्षक बलिराज उमराव व अध्यक्ष केपी सिंह, बोर्ड के सदस्य सूरजबली निषाद, बाबू सिंह यादव, विनीत श्रीवास्तव, अमरनाथ
![]() |
| घोषित प्रत्याशियों का स्वागत करते अधिवक्ता साथी। |
कैथल, बचानीलाल, आफताब अहमद, अखिलेश मौर्य, जगदीश मौर्य, अनुपम लोधी, अखिलेश लोधी, प्रवीण द्विवेदी, बृजेश बाजपेयी, शिव विक्रम सिंह, राकेश यादव, धनंजय यादव, ममनून एडवोकेट आदि अधिवक्ता रहे। सभी ने दोनों चयनित प्रत्याशियों को माल्यार्पण करके शुभकामनाएं दी। प्रत्याशी घोषणा के बाद सभी समर्थक एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर प्रभात एडवोकेट, सुनील उमराव, सिद्धार्थ पटेल, पीके उमराव, अजय पटेल, विवेक, रमेश निषाद, सत्येन्द्र मौर्य, नीरज मौर्य, नीरज मौर्य, अमित सिंह, जयप्रकाश सचान समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment