खेत में शव मिलने से मचा हड़कंप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 25, 2026

खेत में शव मिलने से मचा हड़कंप

खागा/फतेहपुर, मो शमशाद । थाना सुल्तानपुर घोष अंतर्गत अफोई गांव के पास एक पेट्रोल पंप के सामने गेहूं के खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अफोई चैकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम और खागा क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में मृतक की पहचान खागा कोतवाली क्षेत्र के ऐलाई गांव निवासी बुधराम पुत्र छेददू पासवान के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर

घटनास्थल पर जांच पडताल करते पुलिस के अधिकारी। 

पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत कैसे हुई। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग जल्द से जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं। सीओ दुर्गेशदीप ने बताया कि जांच कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages