फतेहपुर, मो शमशाद । मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में नो स्मोकिंग डे के अवसर पर शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उद्वबोधित करते हुए बताया कि नो स्मोकिंग डे की शुरूआत 1984 में ब्रिटेन में की गयी थी, इसका उद्देश्य लोगों को धूमपान के नुकसान के बारे में जागरूक करना और उन्हें धूमपान छोडने के लिये प्रेरित करना था।
![]() |
| तंबाकू मुक्त समाज की शपथ लेते अधिकारी। |
उन्होनें बताया कि धूमपान से कैंसर, हृदय रोग एवं फेफड़ों से संबंधित गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होनें उपस्थित समस्त लोगों से अपील किया कि धूमपान, तंबाकू किसी भी रूप में प्रयोग न की जाये क्योंकि यह जीवन के लिये हानिकारक है। तंबाकू नियंत्रण के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे स्वंय तम्बाकू धूमपान का सेवन नहीं करेंगें और दूसरो को भी इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करेंगें ताकि समाज को तंबाकू मुक्त बनाया जा सके। उपस्थित डा० सुरेश कुमार नोडल अधिकारी जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, महेन्द्र सिंह लोधी जिला अपर शोध अधिकारी, संदीप कुमार सिंह जिला प्रशासनिक अधिकारी, पुनीत श्रीवास्तव क्षेत्रीय समन्वयक यूपीवीएचए लखनऊ, अमित मिश्रा, वरिष्ठ सहायक कु० वन्दना शर्मा, कनिष्ठ सहायक एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment