गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर
सम्मानित हुईं कर्मशील महिलाए
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर यूपी का अभियान- मातृ शक्ति उदीयमान- कार्यक्रम के तहत चित्रकूट में सम्मान, प्रेरणा और संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद लखनऊ स्थित इंदिरा भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सजीव प्रसारण के माध्यम से उपस्थित जनसमूह ने देखा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया और मंच से यह संदेश दिया गया कि जिस देश की महिलाएं जागरूक होती हैं, वही राष्ट्र वास्तव में शक्तिशाली बनता है। जिलाधिकारी ने सालू सिंह, गायत्री देवी, गंगावती, रीता सिंह और आरती
![]() |
| कार्यक्रम मेें मौजूद सम्मानित महिलाएं व अधिकारीगण |
उपाध्याय जैसी महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि आत्मविश्वास और शिक्षा ही सशक्त समाज की कुंजी है। उन्होंने महिलाओं से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया तथा बताया कि जनपद में अभ्युदय कोचिंग सेंटर के माध्यम से निःशुल्क शिक्षा, डिजिटल लाइब्रेरी और रोजगार योजनाओं के जरिए महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जहां नारी सशक्त होती है वहीं राष्ट्र भी सशक्त बनता है, इसलिए समाज को कुत्सित मानसिकता से ऊपर उठकर बेटियों को शिक्षा और संस्कार देने होंगे। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, महिला उद्यमियों और विभिन्न विभागों की कर्मठ महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, वहीं जूडो-कराटे प्रदर्शन, कठपुतली नृत्य और छात्राओं के सरस्वती गीत ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी बना दिया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment