गांव–गांव पांव–पांव यात्रा पहुंची ब्लॉक महुआ, मिल रहा समर्थन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 11, 2026

गांव–गांव पांव–पांव यात्रा पहुंची ब्लॉक महुआ, मिल रहा समर्थन

बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए लगातार बुलंद की जा रही आवाज

बांदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर निकाली जा रही गांव–गांव पांव–पांव यात्रा छड़े दिन बुधवार को बांदा जिले के महुआ ब्लॉक के विभिन्न गांवों में पहुंचीl यात्रा के दौरान बड़ोखर बुजुर्ग, पैगम्बरपुर, मोरवा, शिवहद और महुआ में जनसभाएं आयोजित कर ग्रामीणों को बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए जागरूक किया गया। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड की पहचान, सम्मान और विकास के लिए अलग राज्य का निर्माण जरूरी है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बुंदेलखंड की उपेक्षा होती रही है, लेकिन अब क्षेत्र की जनता अपने अधिकारों के लिए जागरूक हो रही है और गांव-गांव में आंदोलन को समर्थन मिल रहा है। साथ ही इस पूरे बुंदेलखंड यात्रा के संयोजक डॉ आश्रय सिंह जी जो कि उरई जिले से आए है। बांदा यात्रा

यात्रा के दौरान गांव में बैठे राजा बुंदेला व जयराम सिंह

संयोजक जयराम सिंह ने बताया कि महुआ ब्लॉक के सभी जिलों गांवों में यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में जनसभाओं में भाग लेकर बुंदेलखंड राज्य की मांग का समर्थन किया, जिससे स्पष्ट है कि यह मांग अब जनभावना बन चुकी है। जनसभाओं को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि बुंदेलखंड वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है। यहां के किसानों को पानी की समस्या, युवाओं को रोजगार की कमी और लोगों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान केवल अलग बुंदेलखंड राज्य के निर्माण से ही संभव है। यह यात्रा गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही है और अब यह आंदोलन जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। आश्रय सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों, मजदूरों और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अलग राज्य का निर्माण
साथ ही उमड़ी भीड़

अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से इस जन आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने और बुंदेलखंड राज्य निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। आज के यात्रा में संचालन कर रहे यात्रा प्रमुख डॉ चंद्रपाल सिंह, प्रगति कुमार श्रीवास्तव एवं सत्य प्रकाश निगम महुआ ब्लॉक के बड़ोखर बुजुर्ग में पहला कार्यक्रम की शुरुआत हुई और पैगंबरपुर एवं मरवा गांव में करते हुए ग्राम शिवहद एवं इसके बाद महुआ ब्लॉक में समापन किया गया जिसमें गांव गांव पांव पांव पांव यात्रा में ग्रामवासियों शामिल रहे। यात्रा के अंत में यात्रा प्रबंधक नीरज निगम अध्यक्ष बुंदेलखंड मानस जन कल्याण समिति, ने बताया कि पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया और सभी गांवों में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्थाएं संभालीं। उन्होंने कहा कि आगे भी यह यात्रा बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने और बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए जनसमर्थन जुटाने का कार्य करती रहेगी। यात्रा में विभिन्न जिलों से आए हुए तमाम हमारे साथी जो बुंदेलखंड निर्माण की मांग हेतु संतोष श्रीवास्तव पंकज निगम, अभिषेक वर्मा, बिपुल वर्मा, अजय ठाकुर, धनंजय सिंह जसपुरा आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages