सरकारी जमीन पर हो रहे निर्माण पर रोक लगाने के लिए डीएम से लगाई गुहार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 25, 2026

सरकारी जमीन पर हो रहे निर्माण पर रोक लगाने के लिए डीएम से लगाई गुहार

फतेहपुर, मो शमशाद । सदर तहसील अंतर्गत ग्राम सूबेदार का पुरवा अजगवां में ग्राम सभा की नई परती दर्ज गाटा संख्या-69 पर अवैध कब्जा किये जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुचे जहा शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि मनोज गांधी द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनोज गांधी प्रधान के साथ सांठ-गांठ कर सरकारी जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहा है। प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि उक्त भूमि पर पूर्व में कच्ची सड़क का निर्माण कराया गया था, जिसे भी मनोज गांधी ने अपने कब्जे में ले लिया है। बुधवार को जब ग्रामीणों ने अवैध निर्माण रोका तो मनोज गांधी ने उन्हें जान से मारने और दोबारा हस्तक्षेप करने पर अंजाम भुगतने की खुली धमकी दे दी। ग्रामीणों का कहना है कि मनोज गांधी भाजपा नेता है। क्षेत्रीय नेताओं के करीबी संपर्क में रहता है, जिसके चलते वह बेखौफ होकर सरकारी संपत्ति पर

कलेक्ट्रेट में खडे पीडित ग्रामीण। 

कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि ग्राम सभा की भूमि अवैध कब्जा होने से बचाई जाए। उन्होंने जिलाधिकारी, एसडीएम और संबंधित अधिकारियों से अवैध कब्जा हटाने, निर्माण कार्य रुकवाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। स्थानीय स्तर पर इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैला हुआ है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की जा रही है। यदि समय रहते अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने राजस्व अभिलेखों की जांच कर गाटा-69 पर अवैध निर्माण तुरंत रोकने और कब्जा हटाने की मांग की है। मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की अपील की गई है। इस मौके पर राज सिंह, होरीलाल, अरविन्द, मुकेश, मयंक, नीरज ताराचन्द्र, पंकज धनराज, दिनेश विनोद आदि ग्रामीण मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages