चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के किसानों के लिए राहत की खबर सामने आई है। सिंचाई प्रखण्ड प्रथम कर्वी के कार्यक्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2024.25 के अंतर्गत तहसील राजापुर में गढ़ौली नंबर.1ए गढ़ौली नंबर.2 और सुरसेन बन्धी की क्षमता पुनर्स्थापना के लिए 349ण्35 लाख रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। इस योजना के तहत तीनों बन्धियों के पुनरोद्धार के साथ स्लूइस मरम्मत और अपस्ट्रीम स्लोप पर बोल्डर पिचिंग का कार्य कराया जाएगाए जिसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वहीं तहसील मऊ क्षेत्र में जयवन्ती टैंक के अपस्ट्रीम स्थित गौरियां
![]() |
| जांच करते एडीएम न्यायिक |
बन्धी के पुनर्स्थापना के लिए वित्तीय वर्ष 2025.26 में 64ण्49 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है। इस कार्य के पूर्ण होने से आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए स्थायी पानी उपलब्ध होने की उम्मीद है। साथ ही क्षेत्र में भू.गर्भ जलस्तर बढ़ने से खेती को नई मजबूती मिल सकती है। प्रस्तावित योजना के अनुसार सभी कार्य वर्ष 2026.27 तक पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment