मणिकर्णिका वूमेन क्लब का होली मिलन समारोह, वूमेन्स डे पर महिलाओं का हुआ सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 8, 2026

मणिकर्णिका वूमेन क्लब का होली मिलन समारोह, वूमेन्स डे पर महिलाओं का हुआ सम्मान

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश, झाँसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली के अवसर पर मणिकर्णिका वूमेन क्लब द्वारा रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और पारंपरिक भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। क्लब की महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की महिलाओं को उनके सामाजिक योगदान और सक्रिय भागीदारी के लिए श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सपना सरावगी ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति हैं और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। क्लब की प्रेसिडेंट ओमनी राय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं के बीच आपसी सहयोग, आत्मविश्वास और सामाजिक


एकता को मजबूत करते हैं। वहीं वाइस प्रेसिडेंट नुपुर अग्रवाल, ट्रेजरर तमन्ना राय और सेक्रेटरी संयुक्ता शर्मा ने भी कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जताई और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोग्राम डायरेक्टर नेहा तिवारी और अंजली अग्रवाल की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर सीनियर मेंबर्स मोनिका कोचर, दर्शना सोनी, दीप्ति सोनी सहित अन्य सदस्य नेहा लिटोरिया, अंकिता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, हिना करनानी, पूनम गुप्ता, सिमरित जिज्ञासी, सरिता अग्रवाल, श्वेता जैन, कविता पारीक्षा, मायरा, नीलम, प्रेरणा सहवानी, कविता पांडेय, प्रीती बाजपेई, प्रियांशी, प्रियंका पारीक्षा, राखी शर्मा, रश्मि अग्रवाल, शालिनी प्रदाकर, नीलू नरवानी, तनु अग्रवाल, रश्मि कमरिया, सोनिया सिंह, ज्योत्सना शर्मा, कमलेश कुशवाहा, प्रियंका गुप्ता, शैलजा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक गीतों, मनोरंजक गतिविधियों और आपसी मेलजोल के साथ वातावरण पूरी तरह से उत्सवमय बना रहा। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली और महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages