कर करेत्त्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्टाम्प देयकों, आबकारी, आदि विभागों की कर-करेत्तर वसूली की समीक्षा करते हुए, मण्डी के करों में वृद्धि लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने वाणिज्य कर एवं आबकारी की वसूली बढाने के लिए प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने खनिज की वसूली बढाने के लिए निर्देशित किया। सिचांई विभाग की वसूली कम पाये जाने पर लक्ष्य के अनुरूप वृद्धि करने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवहन एवं आबकारी की वसूली बढाये जाने तथा प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने नायब तहसीलदार एवं तहसीलदारों को लक्ष्य देकर बडेे बकायेदारों से धनराशि की वसूली किये जाने के सम्बन्ध में तेजी लाकर वसूली करने के निर्देश दिये।
![]() |
| बैठक को संबोधित करतीं डीएम जे. रीभा। |
उन्होंने मुख्य देयकों की वसूली में बाॅदा, अतर्रा व बबेरू में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आरसी की वसूली की समीक्षा करते हुए बैंक, विद्युत तथा परिवहन की वसूली बाॅदा व बबेरू में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश तहसीलदार को दिये तथा एक सप्ताह में सप्ताहिक वसूली की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने बडे बकायेदारों से प्रत्येक तहसील में वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण में पुराने वादों का तेजी से निस्तारण किये जाने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिये। तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार राजस्व वादों का तेजी से निस्तारण करें, पुराने कोई भी वाद लम्बित नही रहने पायें। उन्होंने हर्जाना ग्राम सभा की शतप्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने एक माह में धारा-24 व 34 के मामलों का तथा 116 प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने एक वर्ष से अधिक समय के राजस्व वादों के निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं तथा थाना दिवस में प्राप्त प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने भूमि पैमाइश एवं विवादित प्रकरणों को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जांच कर प्रकरण का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये। उन्होंने पत्रावलियों को समय पर दाखिल दफ्तर कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आडिट आपत्तियों का समय से निस्तारण तथा विभागीय कार्यवाहियों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयकों का शीघ्र समय से भुगतान किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि जनगणना प्रशिक्षण के कार्य को लेखपाल गम्भीरता से लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करें, जिससे कि अन्य लोगों को बेहतर रूप से प्रशिक्षित किया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र, सहित समस्त उप जिलाधिकारी सहित तहसीलदार एवं कर-करेत्तर से सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment