स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 11, 2026

स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर किया उत्साहवर्धन

फतेहपुर,  मो शमशाद । खेल निदेशालय के तत्वावधान में स्पोट्र्स स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वॉलीबॉल, कबड्डी एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, हैंडबॉल संघ (पूर्व वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी) शुभम गुप्ता रहे। अतिथियों का स्वागत जीवन रक्षक राजकुमार यादव ने बैज लगाकर किया। मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार भारती ने की। प्रतियोगिता के संचालन में एथलेटिक्स कोच आरिफ खान, हैंडबॉल कोच मोहित यादव, क्रिकेट कोच पुष्पेन्द्र सिंह परिहार व जीवन रक्षक राजकुमार यादव की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के संचालन में कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण शर्मा एवं स्टेडियम स्टाफ के मनीष कुमार सहित अन्य सहयोगियों का भी सराहनीय योगदान रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में स्टेडियम टीम विजेता, सरस्वती विद्या मन्दिर उपविजेता, कबड्डी बालक वर्ग में स्टेडियम टीम विजेता, मदर सुहाग इंटर कॉलेज उपविजेता, हैंडबॉल बालिका वर्ग में आरएस एक्सेल विजेता, स्टेडियम उपविजेता, हैंडबॉल बालक वर्ग में स्टेडियम विजेता, मदर सुहाग इंटर कॉलेज उपविजेता, वॉलीबॉल बालिका वर्ग में स्टेडियम विजेता, सरस्वती विद्या मन्दिर उपविजेता, वॉलीबॉल बालक वर्ग में लोकल टीम विजेता, हॉस्टल टीम उपविजेता रही। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages