स्वास्थ्य समिति की बैठक में आशा चयन की कार्रवाई पर जोर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 10, 2026

स्वास्थ्य समिति की बैठक में आशा चयन की कार्रवाई पर जोर

बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, कमासिन व जसपुरा में चालू करें ई-संजीवनी ओपीडी

बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति व नियमित टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधिकारियों को आशा चयन की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिएl उन्होंने कृष्णा नगर एवं जरौली में ओपीडी बढ़ाएं जाने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिए। जिला अधिकारी ने ई संजीवनी ओपीडी को कमासिन व जसपुर में तेज किये जाने के निर्देश दिए। ई कवच पोर्टल पर आभा आईडी बनाने के कार्य को लक्ष्य के रूप पूर्ण करने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिए ,गर्भवती महिलाओं की सभी एएनसी की जांच समय से कराया जाने तथा एएनएम द्वारा कार्यों में लापरवाही करने पर उनके विरुद्ध चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंन आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने के कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए lउन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड की प्रगति कम पाए जाने पर प्रगति के निर्देश दिएl, उन्होंने ए कवच पोर्टल में प्रगति लाने के निर्देश प्रवाहित चिकित्सा अधिकारियों को दिएl

बैठक को संबोधित करती डीएम जे. रीभा

जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए महुआ विकासखंड में निर्देशित किया प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कोl, उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में दो प्रसव केदो का चीन करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिएl एचपीवी टीकाकरण किए जाने के संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी ने बताया कि 14 वर्ष की लड़कियों को यह टीका लगाया जाना है जिससे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की जा सकेगीl, महिला एवं पुरुष नसबंदी में लक्ष्य के अनुसार प्रगति रहने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित टीकाकरण की समीक्षा करते हुए बड़ोखर खुर्द, जसपुर एवं अतर्रा में टीकाकरण के कार्य में विशेष रूप से प्रगति दिए जाने के निर्देश दिए उन्होंने निर्देशित किया कि जो सुपरवाइजर एवं एएनएम ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर रहे हैं उन्हें के विरुद्ध कार्रवाई की जाएl, उन्होंने एनम को निर्देशित किया कि वह एचआरपी महिलाओं पर विशेष ध्यान दें तथा वेस्टइंडीज दिवस में एचआरपी महिलाओं की जांच अवश्य करें lउन्होंने जीरो डोज बच्चों को दिए जाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को इस कार्य में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा नियमित टीकाकरण हेतु आशा एएनएम द्वारा घर-घर भ्रमण किए जाने की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कमी पाए जाने पर नियमित टीकाकरण को पूर्ण रूप से सफल बनाए जाने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा, अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री विजेंद्र कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारीकरण तथा सीएमएस जिला अस्पताल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages