चिकनपाॅक्स बचाव अभियान पुनः चलाया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 12, 2026

चिकनपाॅक्स बचाव अभियान पुनः चलाया

101 बच्चों को दी दवा, सफाई के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती के जिला सचिव व अध्यक्ष एचएमएआई डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने चिकनपॉक्स बचाव महाभियान चलाया।

बच्चों को दवा खिलाते डा0 अनुराग श्रीवास्तव।

डॉ अनुराग ने बच्चों से कहा कि सबसे अधिक समय आप लोगों का विद्यालय व घर में गुजरता है इसलिए हम सभी को अपने विद्यालय व घर में स्वच्छता रखनी होगी तभी हम बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं व भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से हाथ अच्छी तरह से धुलना चाहिए। डॉ अनुराग ने कम्पोजिट विद्यालय रस्तोगीगंज के 52, डॉ बीआर अंबेडकर शिक्षा सदन आबूनगर के 49 कुल 101 बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव व संक्रमण को कम करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाचार्य सलमा बेगम, केदार सहित प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य अभिनव श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र मौर्य उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages