शिवदयाल जी की काका कालेकर आयोग में थी महत्वपूर्ण भूमिका
फतेहपुर, मो शमशाद । समाजवादी पार्टी के कार्यालय में शुक्रवार को समाजवादी विचारक, पिछड़ों व दलितों की सशक्त आवाज पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल चैरसिया की जयंती मनाई गई। चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात एक गोष्ठी की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चैरसिया जी बरई/तमोली समाज से आते थे। उन्होंने समाज को शिक्षित करने पर बल दिया, वो केवल एक जाति के नहीं बल्कि सम्पूर्ण पिछड़ों, दलितों, शोषितों की बुलंद आवाज थे। वो उस समाजवादी विचारधारा के स्तंभ थे जिसने आगे चल कर मंडल कमीशन और देश की राजनीति में सोशल इंजीनियरिंग का आधार तय किया। अंबेडकर जी के साथ वैचारिक ताल मेल था। काका कालेकर आयोग में
![]() |
| पूर्व राज्यसभा सांसद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई। |
उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वो कमेटी के वरिष्ठ सदस्य रहे। उन्होंने पिछड़ों, दलितों के उत्थान के लिए बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन की स्थापना की थी। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन जिला सचिव हीरालाल साहू ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, विपिन यादव, प्रवक्ता जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह एडवोकेट, डा रामनरेश पटेल, रत्नेश रत्ना, संदीप माली एडवोकेट, सुमित साहू, शिवशंकर यादव, नंदकिशोर पाल, ज्ञान सिंह, कामता प्रसाद, कुलदीप सठियांनी, राजेश बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment