बॉस्केटबाल प्रतियोगिता और फिट इंडिया सप्ताह का हुआ आयोजन
सेंट जेवियर्स हाईस्कूल प्रांगण में किया गया आयोजन
बांदा, के एस दुबे । डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम के तत्वाधान में जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता व महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया महिला सप्ताह का आयोजन सेंट जेवियर्स हाई स्कूल प्रांगण में हुआ। मुख्य अतिथि कल्पना कमल, (डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर), रीना सिंह (प्रिंसिपल्स सेंट जेवियर्स हाई स्कूल) और सेंट जेवियर्स हाई स्कूल खेल शिक्षक राहुल सिंह, प्रीति सिंह, सत्येंद्र वर्मा, स्पोर्ट्स स्टेडियम खेल शिक्षक शिव प्रताप सिंह ( क्रिकेट), अभिषेक कुमार ( वॉलीबॉल), प्रेम त्रिपाठी (कबड्डी), पवन निषाद (शूटिंग) एवं भानु प्रताप (बैडमिंटन) अन्य शिक्षक विवेकशील उपाध्याय और संतोष गोस्वामी के मार्गदर्शन में स्पोर्ट्स अकादमी एवं सेंट जेवियर के छात्र व छात्राओं के बीच में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कल्पना कमल ने बच्चों को खेलकूद में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिया वह उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल श्रीमती रीना सिंह ने प्रतियोगिता की
![]() |
| बॉस्केट बॉल खेलते हुए प्रतिभागी। |
शुरुआत में बच्चों का मार्गदर्शन किया एवं बताया कि किस प्रकार से शिक्षा व खेलकूद के बीच सामंजस्य रखने से छात्र अपने आप को नई सफलताओं की ओर लेकर जा सकते हैं एवं किस प्रकार से सेंट जेवियर हाई स्कूल बच्चों को खेलकूद में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता है वह विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर करता रहता है। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मैच का आयोजन हुआ जिसमें बालक वर्ग के मैच की शुरुआत श्रीमती रीना सिंह ने किया जिसमें टीम ए में अनुभव शुक्ला, अनुज सिंह, प्रियांशु सिंह, मयंक शर्मा, आनंद राज पांडे, अभिमन्यु शुक्ला, आदर्श सिंह, विवेक चंद्र प्रजापति, आयुष पाल, अरनव सिंह तोमर, कपिल सिंह एवं पृथ्वी सिंह थे और टीम बी में आर्यन द्विवेदी, सौरभ चौधरी, मृदुल मिश्रा, अतिन रंजन साहू, अरिजीत दीक्षित, दिक्षेश सिंह गौतम, माण्विक सिंह, मान, पुष्पेंद्र, आयुष, अथर्व और युवराज राजपूत थे जिसमें टीम ए विजेता रही। बालिका वर्ग के मैच की शुरुआत श्रीमती कल्पना कमल ने किया जिसमें जेवियर टीम में अंशिता मिश्रा, अंशिका सिंह, अंशिका सिंह, गुनगुन परमार, गौरी सिंह, आराध्या सिंह, अनन्या यादव, स्वस्तिका तोमर, अंशिका शुक्ला, अदिति, श्रेया और पलक थे तथा स्टेडियम टीम में पूर्णिमा वाजपेई, मान्य यादव, मंजू देवी, साधना, खुशबू, अंशिका शुक्ला, आराध्या वर्मा, रोशनी, काव्या बाजपेई, सत्यङ्गी, श्रुति और गुड़िया ने प्रतिभाग लिया जिसमें जेवियर टीम विजेता रही। दर्शकों के द्वारा प्रतिभागियों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया महिला सप्ताह 2026 के अंतर्गत श्रीमती रीना सिंह ने बच्चों को योग का महत्व बताया तत्पश्चात बालिकाओं के द्वारा योग ड्रिल प्रस्तुत की गई।


No comments:
Post a Comment