राज्य महिला आयोग करेंगी महिला उत्पीड़न की समस्याओं का समाधान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 11, 2026

राज्य महिला आयोग करेंगी महिला उत्पीड़न की समस्याओं का समाधान

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश झांसी महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई विकास भवन सभागार में 17 मार्च को

झांसी: मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने अवगत कराया है कि सदस्या, उ०प्र० राज्य महिला आयोग श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी की अध्यक्षता में दिनाँक 17 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई कार्यक्रम विकास भवन सभागार, झाँसी में आयोजित होगी। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि दिनांक 17 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से विकास भवन सभागार, झांसी में आयोजित "महिला


जनसुनवाई कार्यक्रम" में उत्पीड़न से पीड़ित महिला शिकायतकर्ता अपने साथ शिकायती पत्र, मोबाइल नंबर एवं पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड आदि की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लायें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages