शादी-ब्याह में डीजे पर रोक की अपील
फतेहपुर, मो शमशाद । सुन्नी काज़ी-ए-शहर कारी फरीद उद्दीन के निधन के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। हाल ही में आबूनगर निवासी मुफ्ती शहाबुद्दीन को सुन्नी काज़ी-ए-शहर चुना गया। काज़ी-ए-शहर बनने के बाद मोहल्ला आबूनगर स्थित उनके आवास पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य लोगों, उलेमा-ए-कराम और पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मुफ्ती शहाबुद्दीन का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद दी। वक्ताओं ने कहा कि काज़ी-ए-शहर का पद एक
![]() |
| नए सुन्नी काजी-ए-शहर का स्वागत करते गणमान्य लोग व पत्रकार। |
बड़ी जिम्मेदारी है और उनसे उम्मीद है कि वे शरीयत के अनुसार मार्गदर्शन करते हुए समाज में अमन, भाईचारा और इंसाफ कायम रखने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रेस क्लब आॅफ यूपी के जिलाध्यक्ष मो0 शमशाद, वरिष्ठ पत्रकार नफीस जाफरी, जर्रेयाब खान, अधिवक्ता शुऐब खान, आमिर एडवोकेट, अमजद एडवोकेट, मोबीन खान, मोहम्मद आसिफ, हाजी फरीद, शब्बू, इरफान अली, अमान जाफरी, मौलाना शफीक, हाफिज नदीम सरवर, मौलाना शमीम अख्तर मिस्बाही, मौलाना करामात, हाफिज रुकुम, हाफिज शाहिद, गाजी अब्दुर्रहमान गनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। काजी-ए-शहर मुफ्ती शहाबुद्दीन ने कहा कि शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रमों में डीजे का प्रयोग न किया जाए, ताकि समाज में सादगी, शालीनता और धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा मिल सके।


No comments:
Post a Comment