ईडी, सीबीआई का डर दिखा तोड़ने का काम कर रही भाजपाःनसीम
बांदा, के एस दुबे । कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा की मोदी-योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसदों के भाजपा में शामिल होने को डर का परिणाम बताया। कहा कि देश और प्रदेश में डर का माहौल कायम है। भाजपाई ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर लोगों को तोड़ने का काम करते हैं और विरोध करने वालों को उत्पीड़न का शिकार बनाया जाता है। शनिवार को शहर के स्वराज कालोनी स्थित सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओमनारायण त्रिपाठी िवदित के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री सिद्दीकी को सपाइयों ने हाथों हाथ लिया और फूल मालाओं से लादकर जोरदार इस्तकबाल किया। मीडिया से बातचीत करते हुए श्री सिद्दीकी ने मौजूदा भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा
कि भाजपा की सरकार डर को आधार बनाकर चल रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में 90 फीसदी से अधिक मतदान पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनाव में बंपर वोटिंग की जांच कराने और चुनाव निरस्त करने की मांग उठाई। सपा नेता विदित ने पूर्व मंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री के पुत्र अफजल सिद्दीकी, सपा जिलाध्यक्ष डा.मधुसूदन कुशवाहा, महासचिव एजाज खान, सपा के प्रदेश सचिव हसनुद्दीन सिद्दीकी, मुमताज अली, इमरान अली राजू, पीयूष गुप्ता, अशोक सिंह गौर, प्रियांशु बोड़े, जनमेजय सिंह, दिनेश यादव, आमिर खान मन्नी, शमीम बांदवी, प्रमोद गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, सुमन दिवाकर, अबरार अहमद आदि शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment