मऊ में आग का तांडव- चार घर राख, सपने और शादियां भी जलीं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 28, 2026

मऊ में आग का तांडव- चार घर राख, सपने और शादियां भी जलीं

शॉर्ट सर्किट और चिंगारी का कहर

मऊ (चित्रकूट),  सुखेन्द्र अग्रहरि । तहसील क्षेत्र में सोमवार की रात आग ने ऐसा कहर बरपाया कि चार परिवारों की पूरी दुनिया राख में बदल गई। ग्राम पंचायत बरिया में देर शाम शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ने देखते ही देखते तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जहां बुद्धराज, रामराज्य और चुन्नी देवी का आशियाना जलकर खाक हो गया। आग इतनी विकराल थी कि 1.35 लाख रुपये नगद, करीब दो लाख के शादी के गहने, कपड़े, अनाज समेत पूरी गृहस्थी स्वाहा हो

मऊ के गढ़वा में आग से जला निर्मला देवी का घर

गई, यहां तक कि एक बछिया भी झुलसकर मर गई। उधर ग्राम पंचायत गंजरी गढ़वा में रात करीब आठ बजे कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने निर्मला देवी के कच्चे घर को निगल लिया। गनीमत रही कि वह समय रहते बाहर निकल आईं, लेकिन उनके जीवन भर की जमा-पूंजी, जेवर और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। लेखपाल ने मौके का निरीक्षण कर सहायता का आश्वासन दिया है, वहीं समाजसेवियों ने बताया कि निर्मला देवी
बरिया में आग से खंडहर हुआ कच्चा घर

अपनी नातिन की शादी के लिए जो भी सामान जोड़ रही थीं, वह भी आग की भेंट चढ़ गया। अब इन पीड़ित परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने का गहरा संकट खड़ा हो गया है, और वे प्रशासन से त्वरित राहत व मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages