स्कूली वाहन चालकों का कराया जाए नेत्र परीक्षण: डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 24, 2026

स्कूली वाहन चालकों का कराया जाए नेत्र परीक्षण: डीएम

प्रवर्तन की कार्यवाही प्रभावी ढंग से करें

जागरूकता कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा समाज के लोगों को जोड़ा जाए

फतेहपुर, मो शमशाद । जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गॉंधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने सड़क सुरक्षा समिति से संबंधित पिछली बैठक में दिये गए निर्देश के अनुपालन आख्या की समीक्षा करते हुए विस्तृत चर्चा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एनएचआई कानपुर को निर्देशित किया कि कानपुर से प्रयागराज जाने वाले मार्ग में फतेहपुर के प्रवेश पर बड़ा साइनेज बोर्ड लगवाया जाये। उन्होंने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि हाईवे से जुड़ने वाले संपर्क मार्गों में आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर, टेबल टॉप, साइनेज आदि लगाए जाय।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भाग लेतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स। 

जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूली वाहनों के चालकों का शत प्रतिशत नेत्र परीक्षण कराना सुनिश्चित करें और इस आशय का प्रमाण पत्र भी लिया जाये। उन्होंने आरटीओ, पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि प्रवर्तन की कार्यवाही संवेदनशीलता के साथ प्रभावी ढंग से कराई जाये। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन किसी भी दशा में न होने पाए का विशेष ध्यान पुलिस विभाग/एआरटीओ रखे। गंभीर दुर्घटना वाले वाहन चालकों व जिस दुर्घटना में वाहन चालक की लापरवाही से किसी की मौत हो गई हो, पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाये साथ ही दुर्घटना की जांच संबंधी रिपोर्ट पुलिस विभाग समय से एआरटीओ को उपलब्ध कराए। उन्होंने वाहन चालको द्वारा यातायात के नियमों का उलंघन बारदृबार करते हुए पाए जाने पर ड्राइविंग लाईसेंस नियमानुसार निरस्त करते हुए कार्यवाही करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आरटीओ को निर्देशित किया कि जागरूकता कार्यक्रम में समाजसेवियों को जोड़कर विभिन्न मध्यमो से प्रचार-प्रसार भी कराया जाय। वाहन चालकों का एवं फस्र्ट रिस्पॉन्डर (माध्यमिक, उच्च शिक्षा, गैर सरकारी संस्थाओं, एनएच, एसएच के किनारे ढाबे, टोल प्लाजा के व्यक्तियों, पेट्रोल पम्प के स्टॉफ) का प्रशिक्षण कराया जाय ताकि समाज के लोग जुड़कर इस सड़क सुरक्षा के जागरूकता कार्यक्रम को और प्रभावी बना सके, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों में जागरूकता भी आएगी। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में चयनित जीरो फ़ैटलिटी डिस्ट्रिक्ट टीम नियमित पेट्रोलिंग का कार्य संवेदनशीलता के साथ करे। वाहन चालको को यातायात के नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चालको को हेलमेट, चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सीडी-2, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, टीएसआई यातायात, एनएचआई के पदाधिकारी, समाजसेवी अशोक तपस्वी सहित संबंधित उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages