बांदा में भीषण गर्मी के बीच देर रात हुई बारिश ने दी राहत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 30, 2026

बांदा में भीषण गर्मी के बीच देर रात हुई बारिश ने दी राहत

तापमान में गिरावट के साथ बीमारियों का खतरा बढ़ा

बांदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड के सबसे गर्म जिलों में शुमार बांदा के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले एक सप्ताह से हीट चेम्बर बने बांदा में बीती देर रात हुई हल्की बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। इस बदलाव से चिलचिलाती धूप और हीट वेव से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। अप्रैल माह में बांदा ने भीषण गर्मी के सारे पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। जिले का पारा लगातार आसमान छू रहा था, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। सोमवार और मंगलवार को तापमान ने 47 डिग्री सेल्सियस के स्तर को भी पार कर लिया था, जिससे बांदा देश के सबसे गर्म शहरों की सूची में शीर्ष पर पहुँच गया था।बारिश के कारण तापमान में गिरावट


तो आई है, लेकिन मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण डायरिया, डिसेंट्री और वायरल बीमारियों के फैलने की प्रबल संभावना है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि खान-पान में सावधानी बरतें और बासी भोजन व दूषित पानी से परहेज करें। बदलते मौसम और भविष्य में फिर से बढ़ने वाली गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन द्वारा हीट वेव से बचाव के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की।दोपहर के समय बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलें।शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें और अधिक से अधिक तरल पदार्थों (पानी, ओआरएस, छाछ) का सेवन करें।बीमार महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।हल्की बारिश ने भले ही पारे को कुछ नीचे गिरा दिया है, लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है ताकि गर्मी और मौसमी बीमारियों के प्रकोप को कम किया जा सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages