इटवा गांव में विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 258 की हुई जांच - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 11, 2026

इटवा गांव में विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 258 की हुई जांच

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के रामनगर ब्लॉक स्थित इटवा गांव सोमवार को मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का केंद्र बन गया, जहां विकास पथ सेवा संस्थान एवं सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के सहयोग से शिव बाबा मंदिर परिसर में विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 258 लोगों की नेत्र जांच कर 98 जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे वितरित किए, जबकि 12 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मौजूद अतिथिगण

जानकीकुंड भेजा गया। 118 लोगों को आई ड्रॉप भी वितरित की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क प्याऊं का उद्घाटन सभासद शंकर प्रसाद यादव ने किया। बच्चों को स्वच्छता, पोषण और आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। संयोजक पदमेन्द्र त्रिपाठी एवं डॉ प्रभाकर सिंह के सेवा भाव की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे ग्रामीण अंचल में उम्मीद और राहत का बड़ा अभियान बताया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages