नहाते समय 8 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से हुई मौत, परिवार मे मचा कोहराम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 2, 2026

नहाते समय 8 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से हुई मौत, परिवार मे मचा कोहराम

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फुफन्दी गांव में तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गयी, वही पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फुफन्दी गांव निवासी कृष्णा कुशवाहा पुत्र महेंद्र कुमार कुशवाहा उम्र करीब 8 वर्ष, यह आज शनिवार की दोपहर गांव के बाड़ी तालाब पर अन्य बच्चों के साथ नहाने गया था। तभी नहाते समय तालाब के गहरे पानी पर चला गया और डूब गया ,वहीं जो अन्य बच्चे तालाब मे नहा रहे थे, वह तुरंत घर पहुंचे और तालाब मे डूबने की बात परिजनों से बताई, तुरंत


मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ तालाब पर कूद कर बच्चे को तालाब से बाहर निकाला। और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर बबेरू कोतवाली पुलिस नायब तहसीलदार मनोहर सिंह  पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों से लिया है उधर पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक कृष्णा तीन भाई व एक बहन में चौथे नंबर का था. इस घटना को देखते हुए मृतक की मां संतोषी देवी, पिता महेंद्र कुमार कुशवाहा सहित पूरे परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages