भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 1, 2026

भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

बांदा, के एस दुबे । भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती संध्या कुशवाहा, प्रभारी प्रधानाचार्या कविता वर्मा, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संजय ने विद्यार्थियों को भगवान बुद्ध के जीवन, उनके ज्ञान प्राप्ति, करुणा, अहिंसा, सत्य, मध्यम मार्ग तथा मानवता के संदेश के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएँ आज भी समाज को शांति, संयम और सद्भाव का मार्ग दिखाती हैं। विद्यार्थियों को बताया गया कि बुद्ध का जीवन केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं,


बल्कि अनुशासन, आत्मचिंतन और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर के साथ-साथ आज मई दिवस (अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस/मजदूर दिवस) भी था इस पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर मिस अनुष्का जगत (कक्षाये - 1 to 5)  ने बच्चो को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस/मजदूर दिवस के बारे में भी जानकारी दी ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़ी श्रद्धा और अनुशासन के साथ सहभागिता की। विद्यालय परिवार ने भगवान बुद्ध के संदेश—“अप्प दीपो भव”, अर्थात स्वयं अपने जीवन का प्रकाश बनो—को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मजदूर दिवस की शुभकामनाएँ भी दी गईं। विद्यालय परिवार ने समाज और राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि परिश्रम, समर्पण और ईमानदारी ही प्रगति की वास्तविक नींव हैं। विद्यालय की निदेशिका  संध्या कुशवाहा ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएँ विद्यार्थियों को शांत, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती हैं। प्रभारी प्रधानाचार्या कविता वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बुद्ध के विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा प्रेम, करुणा और अनुशासन के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages