चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में जनपद की विभिन्न तहसीलों में स्वगणना अभियान को गति देने हेतु समीक्षा बैठकों का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों ने अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी फूलचंद यादव ने सुपरवाइजरों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि गणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा डेटा की शुद्धता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। वहीं उप जिलाधिकारी मुहम्मद जसीम ने क्षेत्र में सक्रिय रहकर आमजन को स्वगणना के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि स्वगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत नींव है। बैठकों में ऑनलाइन माध्यमों के उपयोग को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का आह्वान किया गया।
![]() |
| समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारीगण |
मुफ्त कानूनी सहायता को लेकर अधिवक्ताओं के प्राधिकरण की समीक्षा साथ बैठक आयोजित चित्रकूट में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक इंसाफ और संवेदनशील न्याय व्यवस्था की नई तस्वीर पेश करती नजर आई। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में सचिव इला चौधरी ने लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर आपराधिक मामलों में गरीब, कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण कानूनी सहायता पहुंचाने की रणनीति पर मंथन किया। बैठक में यूटीआरसी अभियान के तहत चिन्हित बंदियों की रिहाई का मुद्दा प्रमुखता से उठा। चीफ एलएडीसी काउन्सिल गया प्रसाद निषाद ने बताया कि कुल 09 बंदियों को चिन्हित किया गया था, जिनमें से 07 बंदियों की रिहाई हो चुकी है, जबकि शेष 02 की रिहाई के प्रयास तेजी से जारी हैं। बैठक में न्याय रक्षकों ने यह संकल्प दोहराया कि आर्थिक कमजोरी अब किसी के न्याय पाने में बाधा नहीं बनेगी।
गेहूं खरीद केंद्रों पर डीएम का हंटर, लापरवाही पर ठेकेदार ब्लैकलिस्टिंग की तैयारी 0 औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप चित्रकूट। जिले में गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी गेहूं क्रय केंद्रों का उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी समेत कई अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बी-पैक्स चकौंध क्रय केंद्र पर लापरवाही मिलने से हड़कंप मच गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश कुमार झा ने बताया कि संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर हैंडलिंग ठेकेदार में हनुमत कांट्रेक्टर्स हरदोई के खिलाफ ब्लैक लिस्टिंग की संस्तुति की गई है, जबकि केंद्र प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्रा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि किसानों का शोषण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में अब तक 1984 किसानों से 8681.25 एमटी गेहूं खरीद हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी बताई जा रही है।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment