किसान चॉइस का भाजपा नेत्री ने किया शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 4, 2026

किसान चॉइस का भाजपा नेत्री ने किया शुभारंभ

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के फतेहपुर-लखनऊ रोड स्थित नवनिर्मित किसान चॉइस का विधिवत शुभारंभ भाजपा नेत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साहू ने फीता काटकर किया। गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दुकान संचालक प्रेम साहू ने ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता की वस्तुएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. विजय लक्ष्मी साहू ने कहा कि आज के समय में ऐसे प्रतिष्ठानों की आवश्यकता है। जहां आम जनता को दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं एक ही स्थान पर आसानी से मिल सकें। दुकान संचालक प्रेम

किसान चाॅइस का फीता काटकर शुभारंभ करतीं भाजपा नेत्री डा. विजय लक्ष्मी साहू।

साहू ने बताया कि यहां सभी प्रकार के कच्ची घानी के शुद्ध तेल, रिफाइंड तेल, राशन सामग्री, घरेलू उपयोग की आवश्यक वस्तुएं ग्राहकों को वाजिब दामों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही दुकान में बिजली से संबंधित उपकरण जैसे कूलर, पंखे, बड़े बक्से, प्लास्टिक ड्रम, वायरिंग सामग्री एवं अन्य इलेक्ट्रिकल सामान भी उचित कीमत पर बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे। समारोह में कमलदीप, मनमोहन, प्रेम साहू भी उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages