अगरबत्ती निर्माण इकाई का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 1, 2026

अगरबत्ती निर्माण इकाई का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार

छोटे उद्योग ही बनेंगे आत्मनिर्भर भारत की ताकत: सुनील 

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के भिखारीपुर-देवीगंज क्षेत्र में शुक्रवार को प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पादों के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में त्रिपाठी नेचूरल्स के प्रतिष्ठान व अगरबत्ती निर्माण इकाई का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभासद सुनील गुप्ता ने विधिवत फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने नई अगरबत्ती निर्माण इकाई का अवलोकन किया और संस्थान की इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में स्थानीय स्तर पर स्थापित होने वाले छोटे एवं मध्यम उद्योग ही युवाओं को स्वरोजगार देने का सबसे मजबूत माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्रिपाठी नेचूरल्स न सिर्फ

अगरबत्ती निर्माण इकाई का शुभारंभ करते सभासद सुनील गुप्ता। 

प्राकृतिक और शुद्ध उत्पाद उपलब्ध कराएगा, बल्कि जिले में रोजगार सृजन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि आने वाले समय में अगरबत्ती के साथ-साथ अन्य घरेलू उपयोग के प्राकृतिक उत्पाद भी बाजार में उतारे जाएंगे, जिससे जिले का नाम गुणवत्ता आधारित उत्पाद निर्माण में स्थापित हो सके। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के स्वदेशी और प्राकृतिक उद्योगों की शुरुआत से स्थानीय बाजार को नई पहचान मिलेगी। देवीगंज-हरिहरगंज क्षेत्र फतेहपुर नगर के सक्रिय व्यावसायिक हिस्सों में गिना जाता है, जहां नए प्रतिष्ठानों की स्थापना लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages