मतदान नहीं फिर भी गूंजा लोकतंत्र, निर्विरोध बनी श्रीमती पकौआ देवी संस्कृत महाविद्यालय की नई टीम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 11, 2026

मतदान नहीं फिर भी गूंजा लोकतंत्र, निर्विरोध बनी श्रीमती पकौआ देवी संस्कृत महाविद्यालय की नई टीम

शिक्षा सुधार के बड़े संकल्प घोषित 

चुनाव में नहीं पड़ा एक भी वोट 

मानिकपुर/चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । मानिकपुर स्थित श्रीमती पकौआ देवी संस्कृत महाविद्यालय में सोमवार को देववाणी शिक्षा समिति का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी हरिराम गुप्ता, सेवा निवृत्त वित्त नियंत्रक, उत्तर प्रदेश शासन वित्त एवं लेखा सेवा लखनऊ की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी कराई गई। वर्ष 2025 की प्रमाणित साधारण सभा सदस्य सूची के अनुसार कुल 23 सदस्यों में से 12 सदस्य स्वयं उपस्थित हुए, जबकि 5 सदस्य प्रॉक्सी के रूप में शामिल हुए, जिससे कोरम पूर्ण घोषित किया गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक, उपप्रबंधक एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु कुल 5 नामांकन

निर्विरोध बने श्रीमती पकौआ देवी संस्कृत महाविद्यालय की नई टीम

पत्र प्राप्त हुए, जबकि समिति सदस्य पद हेतु भी 5 नामांकन दाखिल किए गए। जांच के बाद सभी नामांकन वैध पाए गए। सभी पदों पर केवल एक-एक वैध प्रत्याशी होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और चुनाव अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया। श्रीमती जमुनोत्री देवी गुप्ता अध्यक्ष, देवराज यादव उपाध्यक्ष, विदुप अग्रहरी प्रबंधक, मनोज अग्रवाल उपप्रबंधक तथा नीरज अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं मोनू बाबू, मुन्नालाल गुप्ता, शारदा प्रसाद अग्रहरि, अमर सिंह और सुधाकर पांडे समिति सदस्य बने। नवगठित कमेटी ने संस्था को अधिक प्रभावी और शिक्षा हितैषी बनाने का संकल्प लेते हुए सभी उपस्थित लोगों का आभार जताया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages