आरोपी के परिवारीजन मुकदमें में सुलह का बना रहे दबाव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2026

आरोपी के परिवारीजन मुकदमें में सुलह का बना रहे दबाव

पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जान-माल सुरक्षा की लगाई गुहार

फतेहपुर, मो शमशाद । नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के परिवारीजनों द्वारा मुकदमें में सुलह का दबाव बनाए जाने से आहत पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छऊका निवासी आरती देवी पत्नी सुंदर लोधी (काल्पनिक नाम) ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि छह मार्च 2026 को उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को थरियांव थाना क्षेत्र के बड़ी टेक्सरिया निवासी रोशन पुत्र महीपत घुमाने का झांसा देकर भगा ले गया था। रोशन के कहने पर ही पुत्री घर में रखे नगदी व जेवरात भी अपने साथ ले गई थी। सात मार्च को उसने थाने में

एसपी को शिकायती पत्र देने के लिए खड़ी पीड़िता। 

तहरीर दी और मुकदमा पंजीकृत कराया। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र के बाद पुलिस हरकत में आई और नाटकीय ढंग से पुत्री को बरामद करते हुए 164 के बयान व मेडिकल परीक्षण कराकर बेटी को उसके सुपुर्द कर दिया। आरोपी रोशन को पुलिस पकड़ने में नाकाम है। जिसके चलते आरोपी रोशन के परिवारीजन उस पर मुकदमें में सुलह का लगातार दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी जिनके कंधो पर दी गई है वह भी आरोपी को पकड़ने के बजाए उस पर ही सुलह-समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए परिवार की जान-माल की सुरक्षा की जाए। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages