दहेज हत्या के तीन आरोपी चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 8, 2026

दहेज हत्या के तीन आरोपी चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार

फतेहपुर, मो शमशाद । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को घटना दर्ज होने के चैबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना बकेवर में दर्ज मुकदमा संख्या 75/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल यादव, हंसराज यादव तथा

पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी।

लक्ष्मी देवी शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम कंशमीरीपुर, थाना बकेवर के निवासी हैं। थाना बकेवर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेश कुमार राय, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार आर्या, कांस्टेबल देवेश यादव, महिला कांस्टेबल मिंकी देवी एवं महिला कांस्टेबल ऋचा गुप्ता शामिल रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages