एसपी व विभाकर शास्त्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ
513 मरीजों ने कराया पंजीयन, 110 मरीजों को मिले चश्मे
फतेहपुर, मो शमशाद । विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से संस्था जन कल्याण महासमिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हसवा विकास खंड के ग्राम रामपुर थरियांव में किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विभाकर शास्त्री ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज शास्त्री एवं कंसल्टेंट निशीत ने भी हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि द्वारा कैंप में आए हुए ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि पर्यावरण दिवस के साथ साथ मानवीय सेवा का जो संगम यहां दिखाई दे रहा है इससे अच्छी समाजसेवा हो ही नहीं सकती जिससे बुजुर्गों और माताओं बहनों को ग्राम स्तर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं
![]() |
| नेत्र रोगी को निःशुल्क चश्मा वितरित करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। |
उपलब्ध कराई जा सके। कैंप में 513 पंजीकरण हुए। जिसमें शुगर, हीमोग्लोबिन, बीपी, आंख, कान, 128 एचआईवी, सिफलिश की जांच की गई जिसमें 01 एचआईवी रिएक्टिव एवं फिजिशियन द्वारा आवश्यकतानुसार चिकित्सीय परामर्श देते हुए दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया। 225 नेत्र रोगियों को की जांच के उपरांत 110 निःशुल्क चश्मा वितरण भी किया गया और जिनको मोतियाबिंद या अन्य समस्याओं हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिनके कान में समस्या थी उनको 50 कान की मशीन भी प्रदान की गई। जन कल्याण महासमिति के सचिव बीपी पाण्डेय ने बताया कि सच्ची समाज सेवा स्वास्थ्य सेवा ही है जिसमें ऐसे बुजुर्गों एवं महिलाओं की सेवा का अवसर मिल जाता है जिनको अस्पताल तक ले जाने वाला कोई नहीं है उनको घर पर सेवा देने का कार्य हमारी संस्था कर रही है। इस अवसर पर शिविर के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी, नीटू मिश्रा, डॉ आदित्य पाण्डेय, किशन पांडेय, विनय सिंह, कमल लोधी, बृजेश द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत कर गांव में शिविर आयोजन हेतु धन्यवाद दिया गया। मुख्य अतिथि ने पांच देव वृक्ष पीपल, बरगद, पाकर, आम भी रोपित किए। इस अवसर पर डॉ रतिक गुप्ता, डॉ मंतसा, डॉ आदित्य कुमार, डॉ पवन त्रिपाठी, सौरभ सिंह, फार्मासिस्ट, नगमा, रियांका सिंह, श्रेया स्टाफ नर्स, आदर्श मिश्रा, माया देवी, रवींद्र कुमार, राघवेंद्र उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment