अदिति के विरूद्ध टिप्पणी पर अधिवक्ताओं में रोष - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 12, 2026

अदिति के विरूद्ध टिप्पणी पर अधिवक्ताओं में रोष

डीएम को ज्ञापन सौंपकर विधिक कार्रवाई की उठाई मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुपुत्री अदिति यादव के विरूद्ध सोशल मीडिया में की जा रही अपमानजनक असामाजिक पोस्ट के खिलाफ अधिवक्ताओं में नाराजगी दिखी। डीएम को ज्ञापन सौंपकर विधिक कार्रवाई की मांग उठाई। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह चैहान उर्फ जालिम सिंह की अगुवई में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां नारेबाजी करके विरोध दर्ज कराया। तत्पश्चात डीएम को एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि पूर्व

डीएम को ज्ञापन देने जाते अधिवक्ता।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुपुत्री अदिति यादव के विरूद्ध सोशल मीडिया में अपमानजनक अभद्र असामाजिक पोस्ट की जा रही है जो अखिलेश यादव के करोड़ों समर्थकों व चाहने वालों को असहाय व क्षुब्ध करने वाली है। इस कृत्य को करने वालों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्रवाई सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। अधिवक्ताओं ने डीएम से मांग किया कि ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर अधिवक्ताओं में जगनायक सचान, संदीप कुमार श्रीमाली, राम बहादुर यादव, महेन्द्र सिंह यादव, सुमित साहू, जितेन्द्र सिंह चैहान, शिव मोहन यादव, श्रीनारायण वर्मा भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages