डॉ संदीप सरावगी ने किया श्री रामलीला मेले का शुभारंभ, धर्म और संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 14, 2026

डॉ संदीप सरावगी ने किया श्री रामलीला मेले का शुभारंभ, धर्म और संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश, झांसी।  ग्राम बड़ोखरी में जय मां शेरावाली कमेटी द्वारा आयोजित दस दिवसीय श्री रामलीला मेले का शुभारंभ संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ संदीप सरावगी ने फीता काटकर एवं प्रभु श्रीराम की विधिवत आरती कर किया। जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ संदीप सरावगी ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का बोध कराने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान रामलीला


कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने भावविभोर होकर देखा। पूरे मेले में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि डॉ संदीप सरावगी का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर संदीप नामदेव, राकेश, अनुज ठाकुर, जयभान चौहान, जीतू सेंगर, मोहित सेंगर, जितेंद्र परिहार, रामजी परिहार, शैलेंद्र पाल, शुभम पाल, कुलदीप सेंगर, रोहित सेंगर, विक्की राजपूत, दीपक राजपूत सहित अनेक नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहेगा। श्री रामलीला मेले ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश प्रसारित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages