आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2026

आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला गिरफ्तार

लोक सेवकों को धमकाने व सरकारी आदेश की अवहेलना के मामले में थी वांछित

फतेहपुर, मो शमशाद । गाजीपुर थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोकसेवकों को धमकाने व कार्रवाई के दौरान आत्मदाह का प्रयास करने के चर्चित मामले में वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोचकर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 30 जून को थाना गाजीपुर में उपनिरीक्षक हेमंत की तहरीर पर ग्राम मोहम्मदपुर निवासी सुचित्रा पत्नी अरविंद यादव, राममुरारी पत्नी भीम सिंह यादव व धर्मेंद्र यादव पुत्र श्याम सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवकों को डराने-धमकाने, सरकारी आदेश की अवहेलना करने तथा पेट्रोल डालकर

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला।

खुद को आग लगाने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान जब पुलिस अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी, तभी नामजद आरोपी सुचित्रा ने पुलिस टीम के सामने स्वयं को आग लगाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 109 की बढ़ोत्तरी करते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए। शनिवार को गाजीपुर थाना पुलिस ने वांछित आरोपी सुचित्रा देवी को उसके आवास ग्राम मोहम्मदपुर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय, महिला उपनिरीक्षक ज्योति कौशिक, कांस्टेबल स्वतंत्र पाल, आरक्षी स्वतंत्र कुमार मौर्य एवं महिला आरक्षी चंदा गुप्ता शामिल रही। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages